बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्म आदिपुरुष(Adipurush) का टीजर 2 अक्टूबर को T-Series के आफिसियल चैनल पर रिलीज किया गया था। टीजर रिलीज होने के महज 24 घंटो के अंदर इसे लगभग 7 करोड़ लोगो ने देखा। जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है, क्योकि आज तक किसी भी फिल्म के टीजर को 24 घंटो में इतने ज्यादा व्युस नही मिले। टीजर देखने के बाद ऑडियन्स द्वारा इसे को अच्छा रिसपोन्स नहीं मिला। इस मूवी की घोषणा 2020 में की गई थी। और लोगो को यह बताया गया था कि इस मूवी में बाहुबली के स्टार एक्टर प्रभास को लीड रोल में कास्ट किया जा रहा है। तो प्रभास के फैंस बहुत उत्साहित हो रहे थे। जब इस फिल के टोटल बजट जो कि लगभग 500 करोड़ रुपये है, के बारें में लोगो को पता चला तो इस फिल्म को लेकर लोग और भी ज्यादा उत्साहित होने लगे।
आदिपुरुष के टीजर का क्यों भड़के फैंस?
जहां एक ओर बॉलीवुड में रिलीज होने वाली बड़ी-बड़ी फिल्म फ्लॉप हो रही थी। वही Adipurush से लोगो को काफी ज्यादा उम्मीद थी। लेकिन जब 2 अक्टूबर को इस फिल्म का पहला लूक यानि टीजर यूट्यूब पर T-Series चैनल पर लांच किया गया, तो इसने फैंस को काफी निराश किया। लोगो की इस फिल्म के टीजर से नाराजगी कुछ इन कारणों से है-
- फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये होने के बाद भी VFX और CGI बहुत बेकार है। जिसे देखकर केवल यह एक कार्टून फिल्म प्रतीत हो रही है।
- यह मूवी रामायण पर आधारित है लेकिन इसमें प्रभु राम और अन्य कैरक्टर को देखकर यह सिर्फ एक कल्पित कहानी लगती है।
- 1 मिनिट 47 सेकंड के इस टीजर में कहीं भी रामायण वाला अनुभव नहीं है।
- टीजर में लोगो ने श्री राम के किरदार में प्रभास और रावण के किरदार में सैफ आली खान को देखा लेकिन दोनों के अभिनय में वजन नजर नहीं आया।
- इस मूवी को Tanahji फिल्म के निर्देशक ओम राऊत द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। लेकिन Adipurush के टीजर मे फैंस को डाइरेक्टर के नजरिए में कमी दिखाई दे रही है। फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर रामायण जैसी बड़ी कहानी के साथ डाइरेक्टर ओम राऊत क्या बनाना चाहते है?
- लोगो का मानना है फिल्म निर्माताओं ने श्री राम पर आधारित रामायण जैसी पौराणिक कहानी के साथ छेड़छाड़ है।
- टीजर में हनुमान जी के रूप को देखकर लोगो ने उनकी तुलना पठानों से की है।
इस टीजर को देखने के बाद फैंस को केवल निराशा ही मिली है। इस फिल्म से लोगों के बहुत ज्यादा उम्मीद थी लेकिन इसका टीजर देखकर अब फैंस बहुत नाराज भी है। कई लोगो ने तो इस फिल्म को बैन कर दिये जाने के लिए कोर्ट तक भी पहुच गए है।
Adipurush Official Teaser
Adipurush के VFX और CGI में किया जाएगा सुधार
ज़्यादातर लोगो की नाराजगी इस फिल्म के टीजर को लेकर इसलिए है क्योकि यह फिल्म बॉलीवुड में अभी तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिर भी इसके स्पेशल इफ़ेक्ट्स और सी.जी.आई. बिलकुल कार्टून जैसे लगते है। यूट्यूब के कई VFX आर्टिस्ट द्वारा इसके VFX और CGI में ढेरों कमियाँ निकाली गई है। टीजर को देखकर लगता है कि इस पर VFX स्टूडियो ने अच्छे से काम नहीं किया है।
फिल्म के निर्देशक ओम राऊत से इस विषय पर जब सवाल पूछे गए तो उनका कहना था कि इस फिल्म को हमने 3D में बनाया है जिसका असली मजा केवल आपको थियेटर में ही आ सकता है। इसलिए देश भर में बहुत सारी जगहों पर Adipurush के टीजर की 3D स्क्रीनिंग करवाई गयी थी। फिर भी लोगो को इसका VFX 3D में भी किसी कार्टून फिल्म जैसा ही लगा। चूंकि फिल्म में बड़ी मात्र में CGI का उपयोग किया गया है इसलिए CGI का अच्छा होना ही फिल्म कि सफलता पर निर्भर करेगा
बहुत सारे विवादों से जूझने के बाद इस फिल्म के निर्देशक और फिल्म निर्माता इस मूवी के वी.एफ़.एक्स. और सी.जी.आई में बदलाव करवाने के बारें में सोच सकते है। क्योकि मूवी को रिलीज होने में अभी भी 3 से 3.5 महीना है। फैंस का कहना है कि भले फिल्म को देरी से रिलीज करो लेकिन इसके VFX और CGI को अच्छा करो। इसलिए कुछ खबरों के अनुसार लोगो कि डिमांड पर आदिपुरुष फिल्म के VFX और CGI में बदलाव करवाए जाएंगे। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि VFX स्टुडियो को फिल्म निर्माताओं द्वारा ADIPURUSH के VFX में बदलाव करने के लिए निर्देश दे दिये गए है।
Adipurush फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। लेकिन इसके VFX में सही बदलाव किए जाएंगे तो यह फिल्म दर्शकों को 4-6 महीना देरी से देखने को मिल सकती है।